फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The D.El.Ed first semester examination was held at 32 centers in the district

Azamgarh News: जिले के 32 केंद्रों पर हुई डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Tue, 28 Oct 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The D.El.Ed first semester examination was held at 32 centers in the district
आजमगढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कुल 22,140 में से 20,072 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,068 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 10,045 और दूसरी पाली में 10,085 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डायट की ओर से 70 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 से 29 अक्तूबर तक चलेगी, जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक निर्धारित है। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के तहत पहले दिन ‘बाल विकास और शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत’ विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन तथा 29 अक्तूबर को हिंदी, संस्कृत/उर्दू और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा के साथ प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होगी। वहीं, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 30 अक्तूबर को शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार और समावेशी शिक्षा, 31 अक्तूबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन, व 3 नवंबर को हिंदी, संस्कृत/उर्दू और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कुल 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट व दो उड़नदस्ता अपनी पैनी नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed