{"_id":"67895065565f6cd01d02a7bf","slug":"the-decision-of-privatisation-is-not-in-the-interest-of-consumers-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-126314-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं के हित में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं के हित में नहीं
विज्ञापन
आजमगढ़। निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर हाइडिल कॉलोनी में प्रदर्शन कर सभा किया।
सरकार से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जनपद संयोजक प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि सरकार को निगम के निजीकरण का फैसला हर हाल में वापस लेना होगा। जब विभाग का निजीकरण हो जाएगा तो बिजली महंगी हो जाएगाी। इसका सीधा असर किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेगी तो आंदोलन और तेज होगा। बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की मेहनत के कारण पाॅवर कॉरपोरेशन की राजस्व वसूली वर्ष 2023-024 में बढ़कर 62,069 करोड़ हो गई है। बिजली की चोरी रोकने व राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने काफी सुधार किया है।
इस मौके पर रविशंकर गुप्ता, सैय्यद मुनव्वर अली, धर्मु राम यादव, काशीनाथ गुप्ता, लालचंद यादव, अभिषेक आदि मौजूद थे।