फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The deceased was buried in the presence of police forces from five police stations

Azamgarh News: 5 थानों की फोर्स की माैजूदगी में वाकिफ को दफनाया

Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The deceased was buried in the presence of police forces from five police stations
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव निवासी 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गोतस्कर वाकिफ उर्फ वाकिब का अंतिम संस्कार शनिवार को पैतृक कब्रिस्तान में किया गया। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मृतक का शव उसकी मां याकूब को सौंपा गया। इसके बाद गांव के प्रधान शकील अहमद और ग्रामीणों की मौजूदगी में वाकिफ के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी। शुक्रवार की सुबह रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने वाकिफ को मुठभेड़ में मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान उसके तीन साथी मौके से भाग गए। पुलिस के मुताबिक, वाकिफ पिछले कई वर्षों से गोवंश तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय था और नेपाल बॉर्डर के रास्ते गोतस्करी करने वाले गिरोह का सरगना था।
विज्ञापन

वाकिफ ने 2015 में अपने पहले मुकदमे के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे अपराधियों का गिरोह गठित किया था। उसके खिलाफ अब तक 67 आपराधिक केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed