फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The deadline for filling out examination forms for undergraduate and postgraduate levels has been extended

Azamgarh News: स्नातक और परास्नातक स्तर की परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

Fri, 31 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The deadline for filling out examination forms for undergraduate and postgraduate levels has been extended
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय ने मऊ और आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं के हित में स्नातक एवं परास्नातक स्तर की मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र बिना विलंब शुल्क के चार नवंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ सात नवंबर 2025 तक आवेदन का अंतिम अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि पहले अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित थी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों द्वारा फॉमाँ का शुद्धिकरण एवं सत्यापन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आठ नवंबर 2025 तक किया जा सकेगा। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://msdsu.ac.in या msdsuonline.in पर जाकर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीए, बीएससी, बीकॉम (तृतीय व पंचम सेमेस्टर) तथा एमए, एमकॉम, एमएससी (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (नियमित छात्र) एवं विश्वविद्यालय परिसर के विषम सेमेस्टर के फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सात नवंबर के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed