फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of woman was removed from the grave on the decision of the court

कब्र से निकाला गया शव: आठ दिन पहले हुई थी महिला की संदिग्ध मौत, कोर्ट के एक फैसले से मचा कोहराम

Thu, 18 Aug 2022 06:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 Aug 2022 06:54 PM IST
सार

आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वालों ने शव को दफन कर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
The dead body of woman was removed from the grave on the decision of the court
कब्र खोदते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में दर्ज दहेज हत्या के केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को मृतका का शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहसीलदार व सीओ की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को शव निकलाने की कवायद की गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ? 
सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासिनी दीपिका (22) की आठ दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका की मां दुर्गावती ने सरायमीर थाने में 13 अगस्त को बताया कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला और शव को दफन कर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर सरायमीर थाने में पति रामभुवन, ससुर बेचू राम, सास इसरावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दुर्गावती के अनुसार उसने अपनी बेटी की शादी बीस अक्टूबर 2021 को रामभुवन के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया था। जिसमें चार पहिया गाड़ी, दो लाख नकद, पांच लाख का सामान आदि दहेज के रुप में दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसकी बेटी गर्भवती थी। ससुराल वालों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को तहसीलदार राजू कुमार, सीओ गोपाल स्वरूप व सरायमीर थाना पुलिस ने कब्र खोद कर शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed