फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of the boy who went to see the fair was found near the tomb

मेला देखने गए बालक का मजार के पास मिला शव

Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the boy who went to see the fair was found near the tomb
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर गांव स्थित सैय्यद बाबा के मजार के पास बुधवार की सुबह बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत बालक मंगलवार की रात गांव में आयोजित मेला देखने के लिए घर से निकाला था। बालक के सिर और गले पर चोट के निशान होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पीड़ित के आरोप के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेभेज दिया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर गांव का मंगलवार को मेला लगा था। गांव निवासी लौहर गिरी का 14 वर्षीय पुत्र सूरज मंगलवार की रात आठ बजे के करीब वह घर से मेला देखने की बात बोलकर निकाला, इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। खोजबीन के दौरान बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे के बच्चे का शव गांव स्थित सैय्यद बाबा की मजार के पास फेंका मिला। बालक के गले और सिर पर चोट के निशान थे। जिसे देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिधारी थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत कक्षा सात का छात्र था, और चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed