फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a young man who had left home for a walk was found on the road.

Azamgarh News: घर से घूमने के लिए निकले युवक का शव सड़क पर मिला

Fri, 09 Aug 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who had left home for a walk was found on the road.
बलरामपुर। घर से घूमने निकले युवक का शव बृहस्पतिवार की भोर पुलिस को अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर के रोड की पटरी पर मिला। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के कोठा मुतलकी भटौली गांव निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र स्व. राज कुमार बुधवार की शाम चार बजे घर से घूमने के लिए पैदल निकला था। देर रात हो गई लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिससे परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देत तक इधर उधर ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन सो गए। बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस गश्त करते हुए शाहपुर नहर के रोड पर पहुंची। पुलिस की नजर रोड पर मृत पड़े संतोष पर पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर परिजनों ने भी शव का शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में की। परिजन सड़क दुर्घटना की आशंका जता रहे हैं। मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed