फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a young man who fell in Tamasa was found on the fourth day

तमसा में गिरे युवक की चौथे दिन मिली लाश

Fri, 11 Feb 2022 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who fell in Tamasa was found on the fourth day
क्षेत्र के चकबारी गांव में बीते सोमवार की रात तमसा नदी पर बने बांस के चह से नदी में गिरे बाइक सवार का शव शुक्रवार की सुबह अनुसूचित जाति बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमीन पलिया चतुरूपुर गांव निवासी अशोक यादव (36) पुत्र त्रिवेणी यादव की ससुराल निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकबारी गांव में है। अक्सर ही वह ससुराल आता रहता था। सोमवार की रात भी वह बाइक से तमसा नदी पर बने बांस के चह से होकर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह नदी में गिर गया था जबकि उसकी बाइक चह पर ही पड़ी हुई थी। लोगों ने मंगलवार की सुबह चह पर लावारिस बाइक देख कर आशंका जताई थी कि कोई नदी में गिर गया है। काफी तलाश के बाद भी अशोक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में तलाश कराती रही। घटना के चार दिन बाद शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति की बस्ती के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने नदी में अशोक का उतराया शव देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया। उसकी पहचान अशोक यादव पुत्र त्रिवेणी के रूप में की गई। चार दिन बाद अशोक का शव नदी से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन

शव न दिखाने पर रोता रहा पिता
निजामाबाद। नदी से शव बरामद होने की जानकारी होते ही अशोक के पिता त्रिवेणी निजामाबाद थाने के लिए निकल पड़े। जब तक वह थाने पर पहुंचते, उससे पहले पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया था। थाने पर मौजूद पिता त्रिवेणी यादव पुत्र का शव थाने पर न दिखाने बिलख रहा था। उसने कहा कि शव उसे दिखाए बिना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed