फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a middle-aged man who had left home a day earlier was found in Pokhri.

Azamgarh News: एक दिन पूर्व घर से निकले अधेड़ का शव पोखरी में मिला

Wed, 02 Oct 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a middle-aged man who had left home a day earlier was found in Pokhri.
बलरामपुर/अतरौलिया। अतरौलिया के अनंतपुर गांव में मंगलवार सुबह अधेड़ का शव पोखरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक दिन पहले ही से घर से निकला था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन

अतरौलिया के आनंतपुर गांव निवासी अखिलेश राजभर (50) सोमवार सुबह पांच बजे सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो परिजन तलाश में जुट गए लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार सुबह गांव का युवक शौच के लिए पोखरे की तरफ गया। तभी शव उतराया देख शोर मचाने लगा। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी भीड़ जुट गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश एक पुत्र तीन बेटियों का पिता था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पानी में डूबने से मौत हुई है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed