फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The day of Shri Krishna Janmashtami became a memorable one for those who cherish the dream of 'Apna Ghar'

‘अपना घर’ का सपना संजोने वालों के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन बना यादगार

Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The day of Shri Krishna Janmashtami became a memorable one for those who cherish the dream of 'Apna Ghar'
आजमगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 5189 लोगों के अपने घर का सपना साकार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के खाते में रकम भेजी। तकरीबन 34.48 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे गए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने दस लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रदेश भर के दो लाख 853 लाभार्थियों के खाते में एक क्लिक से 1341.17 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी। एनआईसी आजमगढ़ में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रतीकात्मक तौर पर दस लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। दुर्गावती देवी, कांति देवी, लीलावती देवी, मैना देवी, प्रेमा देवी, रामसेवक, रीता कुमारी, उषा देवी, रीना निवासी हरवंशपुर तथा चंदा निवासी जोधीपुरा को प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पांच लाभार्थियों, गजराज, बासदेव, अजय कुमार भारती, सतीस कुमार गुप्त व सतीस को दस-दस हजार रुपये का ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 2947 लाभार्थियों को पहली किस्त के 14.73 करोड़, 854 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के 12.81 करोड़ तथा 1388 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के 6.94 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 4491 लाभार्थियों को दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया गया। नगर पालिका परिषद में नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव व अधिशासी अधिकारी विकास कुमार भी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed