फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The daughter-in-law had killed her father-in-law with the help of her brothers.

बहु ने ही भाइयों की मदद से कराया था ससुर का कत्ल

Sat, 04 Jun 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law had killed her father-in-law with the help of her brothers.
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में हुई मुस्ताक हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। संपत्ति बंटवारे के विवाद में मृतका की छोटी बहु ने ही अपने भाइयों की मदद से उसकी हत्या करवाया था। पुलिस ने साजिशकर्ता बहु के अलावा उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा व चापड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

भदेठी गांव निवासी मुस्ताक अहमद की दो मार्च को गांव स्थित ट्यूबवेल के पास गोली मार कर व गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस बाबत मृतक के पुत्र अशफाक ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि विवेचना के दौरान की गई पूछताछ में बेलाल पुत्र इरफान निवासी मानीकला थाना खेतासराय जिला जौनपुर संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसें पुलिस ने दबिश देकर उसके घर से उठा लिया। इसके बाद थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बयां कर दिया और बताया कि मृतक के पुत्र मेराज से उसके बहन सिहरत जहां की शादी हुई थी। मृतक अपनी संपत्ति में छोटी बहु सिरहत को कुछ नहीं देना चाहता था। जिसके चलते बहन सिरहत व भाई जमशेर के साथ प्लान बना कर दो मार्च को मुस्ताक की गोली मार कर व गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बेलाल के अलावा भाई जमशेर व बहन सिरहतजहां को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed