फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The crooks took away jewelry worth lakhs

Azamgarh News: लाखों के गहने उठा ले गए बदमाश

Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The crooks took away jewelry worth lakhs
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग-अलग घरों में बदमाशों ने सेंधमारी कर चाकू के बल पर लाखों की संपत्ति और आभूषण चोरी कर ली। पहली घटना जाफरपुर गांव में हुई, जहां घर के चारों तरफ दीवार होने के बावजूद चोर रात के अंधेरे में घर में घुसकर कमरे से बक्सा उठा ले गए। वहीं, दूसरी घटना खोजापुर गांव में हुई।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव में हुई घटना में घर के मालिक सुनील ने बताया कि बक्से में पायल, मंगलसूत्र, मांग टीका और नथिया रखा था। इनकी कीमत दो लाख से अधिक है। बक्सा घर से लगभग 200 मीटर दूर धान के खेत में टूटा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना खोजापुर गांव में हुई, जहां चोर इंद्रजीत के घर में घुसे। उन्होंने इंद्रजीत की बहू को चाकू दिखाकर कान की बाली और अंगूठी छीन ली और भाग गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों घटनाओं में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed