{"_id":"67156c7a094f30c45e081b41","slug":"the-criminal-injured-in-the-encounter-was-slapped-in-the-hospital-in-the-presence-of-the-police-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122209-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ मार रहा है। वीडियो में भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी निवासी संजय यादव ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर की शाम पांच बजे उसके भाई करन यादव शेखपुरा निवासी निखिल चौहान व हर्रा की चुंगी निवासी हर्ष चौहान के साथ बाइक से बद्दोपुर जा रहा था। जहां रास्ते में उसे दौलतपुर गांव निवासी अमन सिंह व आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले रोशन सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने करन को फोन कर बद्दोपुर बुलाया। रास्ते में ही अमन सिंह ने साथियों के साथ करन की गाड़ी को रोक कर करन के सीने में गोली मार दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार की भोर में तीन बजे हरैया के पास शहर कोतवाली पुलिस और अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी आरोपी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोशन उर्फ हिमांशु के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति आता है और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसे थप्पड़ जड़ देता है। उक्त घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
00
वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।