फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The court is turning into a camp, the advocates are stirred up

छावनी में तब्दील रही कचहरी, अधिवक्ता रहे उद्वेलित

Tue, 16 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The court is turning into a camp, the advocates are stirred up
आजमगढ़। पिछले दिनों न्यायालय परिषद में टीन शेड के निर्माण कराए जाने को लेकर जनपद न्यायाधीश पर अधिवक्ताओं की ओर से लगाए गए आरोपों को देखते हुए सोमवार सुबह से न्यायालय में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। पुलिस के साथ ही पीएसी भी लगाई गई थी। कचहरी के छावनी में तब्दील होने से सुबह से ही गहमागहमी रही। अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में बैठक कर जबरदस्त नाराजगी जताई। फोर्स के साथ हल्की झड़प भी हुई। विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के लिए कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। सोमवार को पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था देखकर अधिवक्ता उद्वेलित हो गए। सुबह लगभग 10.30 बजे दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में रामप्यारे सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। इसका संचालन संघ के मंत्री देवनारायण शुक्ल ने किया। अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मित से पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संघ का कोई भी अधिवक्ता सदस्य किसी न्यायालय में कार्य करते पाया गया तो उसे संघ के आकस्मिक कोष की सदस्यता से वंचित किए जाने और उच्च न्यायालय इलाहाबाद को पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि भेजकर अवगत कराए जाने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जनपद न्यायाधीश से मिला और अपनी बातों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed