{"_id":"5a7c9ee24f1c1b4d588b78fa","slug":"the-controversy-put-the-report-on-file-former-principal-who-taunt-dios-shoe","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल पर रिपोर्ट लगाने के विवाद में पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस पर ताना जूता, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइल पर रिपोर्ट लगाने के विवाद में पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस पर ताना जूता, मचा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 09 Feb 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
shoes
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में गुरुवार को दिन में उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस पर जूता निकाल कर तान लिया। आठ माह से डीआईओएस दफ्तर में रिपोर्ट के लिए फंसी फाइल को लेकर पूर्व प्रधानाचार्य और डीआईओएस में विवाद हुआ और फिर मामला बिगड़ गया।
डीआईओएस ने जहां पूर्व प्रधानाचार्य पर जूता तान देने का आरोप लगाया, वहीं पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस पर थप्पड़ मारने की बात कही। दोनों पक्षों में शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है।
अहरौला के श्रीशंकरजी इंटर कालेज कटवा गहजी की जमीन सरकार द्वारा प्रस्तावित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे छह लेन परियोजना में आ रही है। उक्त जमीन की रजिस्ट्री की अनुमति के लिए विद्यालय की फाइल जेडी कार्यालय भेजी गई।
विज्ञापन
इस पर जेडी ने डीआईओएस से रिपोर्ट मांगते हुए फाइल उनके पास भेज दी। आठ माह से फाइल डीआईओएस कार्यालय में पड़ी है और रिपोर्ट अब तक नहीं लगी है। इसी फाइल को लेकर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह पुत्र स्व. शीतला शरण सिंह निवासी ग्राम चेवता थाना कप्तानगंज और प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार सिंह निवासी शंभूपुर थाना अहरौला जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे।
संयोग से डीआईओएस डॉ. वीपी शर्मा और पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह का आमना-सामना कार्यालय के बाहर ही हो गया। पूर्व प्रधानाचार्य ने फाइल के बारे में पूछा तो इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और चंद ही मिनटों में मामला इतना बढ़ गया कि डीआईओएस के भड़कने पर पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस पर अपना जूता निकाल कर तान दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आधे घंटे तक कार्यालय का माहौल गहमा-गहमी भरा रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है।
पूर्व प्रधानाचार्य को मैंने बताया कि अभी बोर्ड परीक्षा के चलते व्यस्तता है। खाली होते ही फाइल देख कर उसे निस्तारित कर दूंगा, लेकिन इस बात पर ही पूर्व प्रधानाचार्य भड़क उठे और अभद्रता करते हुए जूता भी निकाल कर मेरे ऊपर तान दिया। मैने इसकी शिकायत एसपी से करने के साथ ही शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है। डीएम साहब से भी मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराऊंगा। -डॉ. वीपी शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
आठ माह से फाइल फंसी है। कई बार डीआईओएस से रिक्वेस्ट की जा चुकी है, इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं लगा रहे है। गुरुवार को मैने जब उनसे फाइल पर दस्तखत के बारे में पूछा तो डीआईओएस ने कहा कि मुझे कितना पैसा मिलेगा। मैने कोई पैसा न मिलने की बात कही तो उन्होंने कहा कि मैं दस्तखत भी नहीं करूंगा और इसके साथ ही थप्पड़ भी रसीद कर दिया। -रमेश चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री शकर जी इंटर कालेज, कटवा गहजी, आजमगढ़।
दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है, डीआईओएस कार्यालय में लगे सीसी टीवी से घटनाक्रम की जानकारी का प्रयास किया लेकिन सीसी टीवी खराब मिला। घटनाक्रम की जांच पूरी होने के बाद जो स्थिति बनेगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी। -योगेंद्र बहादुर सिंह, एसएचओ, शहर कोतवाली, आजमगढ़।