फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The condition of the Gauspur cremation ground has started to improve.

Azamgarh News: सुधरने लगी गौसपुर अंत्येष्टि स्थल की तस्वीर

Tue, 20 Jan 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The condition of the Gauspur cremation ground has started to improve.
25 गौसपुर ग्राम सभा में तमसा नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निजामाबाद। तहसील के गौसपुर ग्रामसभा में तमसा नदी के किनारे बने शवदाह स्थल की दशा अब सुधरने लगी है। 22 दिसंबर को अमर उजाला में ‘टिनशेड टूटा, खुले में हो रहा शवदाह’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेकर आमजन आगे आए और अब सुधार होने लगा है। खबर छपने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने शवदाह गृह की दशा सुधारने की ओर आगे आए।
इसके बाद जन सहयोग से अंत्येष्टि स्थल पर लाखों रुपये की लागत से टिनशेड लगाए गए हैं। लोगों के सहयोग से 300 से अधिक ट्रॉली मिट्टी गिराई गई। आम के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाया गया। बैठने के लिए बेंच बनाई गई और एक छोटा सा तीन शेड का हॉल बनाया गया। इसमें शवदाह करने आए लोग विश्राम कर सकें। धीरे-धीरे लाखों रुपये खर्च हुए हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से और प्रधान के सहयोग से सुधार कराया गया है। मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने अपने क्षेत्र पंचायत की तरफ से हाई मास्ट लाइट का सहयोग किया है।
विज्ञापन

वर्जन
शवदाह स्थल बदहाल हो चुका था, कई बार शासन-प्रशासन स्तर से और जनप्रतिनिधियों से इसके सुधार के संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया गया लेकिन शासन स्तर से कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुई। उसके बाद इसका बीड़ा जन सहयोग से लोगों ने उठाया। लोगों की बैठक हुई और अब सुधार होने लगा है। शिवानंद यादव, प्रधान, गौसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed