{"_id":"6658d851b2921d99990f2ac4","slug":"the-company-absconded-after-taking-lakhs-from-the-group-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-116016-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: समूह से लोन देने के नाम पर लाखों लेकर कंपनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: समूह से लोन देने के नाम पर लाखों लेकर कंपनी फरार
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली के खनियरा गांव में तीन दिन पूर्व मसीरपुर पल्हना मार्ग पर एक कंपनी ने अपना कार्यालय खोली। कार्यालय के लोगों ने समूह से लोन देने के नाम पर सरुपहा समेत अन्य गांवों के लोगों से लाखों रुपये जमा कराए और लेकर फरार हो गए।पीड़ित महिलाओं ने देवगांव कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही कंपनी के कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।
देवगाव कोतवाली के सरूपहा सहित कई गांवों में एक प्राइवेट कंपनी ने समूह बना कर लोन देने का वादा करते हुए अपनी शाखा खनियरा में खोली थी। कंपनी के एजेंट महिलाओं से प्रति सदस्य 2800 रुपये जमा कर नाम सूची में दर्ज कराने लगे। बताया कि कंपनी पहले बीमा करती है फिर लोन देती है। लालच में कई महिलाओं ने पैसा जमा कर अपना नाम सूची में अंकित करा लिया। बृहस्पतिवार को लोन वितरण के लिए कार्यालय पर बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को महिलाए लोन लेने के लिए कार्यालय पर पहुंची तो वहां ताला बंद था। कुछ ही देर में काफी संख्या में महिलाएं मौके पर जुट गई। इसमे सरूपहा गांव की रेनू, दुर्गावती, आरती, इंदु, उर्मिला, सुमन, अर्पणा, रीता, संगीता, संजू, सुमन साहित अन्य महिलाओं ने बताया कि बृहस्पतिवार वे कार्यालय पर पहुंची तो यहां ताला लगा था। मकान मालिक ने बताया तीन दिन पहले यह आफिस हमारे मकान में खुला था। महिलाओ ने देवगांव कोतवाली पहुंच कर कंपनी के खिलाफ तहरीर भी दी है।