{"_id":"b184785f487ab32c92ecb35710fc9011","slug":"the-cleaning-workers-on-indefinite-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर गए सफाई कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर गए सफाई कर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव शासन को न भेजे जाने के विरोध में सोमवार को संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
आंदोलनकारी कर्मचारियों ने सुबह पालिका परिसर में धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए असलम खां ने कहा कि संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को 4200 रुपये मिलता है।
शासन ने संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन से मांगा है। लेकिन पालिका प्रशासन इस मुद्दे पर लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने कहा कि शासन ने पालिका के अधिकारियों से बोर्ड की बैठक कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन ने कोई पहल नहीं भेजा की।
विज्ञापन
इससे संविदा कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों पर पालिका प्रशासन जल्द कोई निर्णय नहीं लेता है तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने में शिव प्रकाश, परवेज, अजय मौर्या, राजाराम गुप्ता, लड्डू, रन्नो काशी, शमीम, शहाबुद्दीन आदि संविदा कर्मचारी शामिल थे। इस बारे में ईओ पालिका वीपी सिंह ने बताया कि संविदा पर 55 सफाई कर्मी तैनात हैं। उनके मांग पत्र को शासन को भेजा जाएगा। उन्होेंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।