फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The city of religious heritage is still in bad shape

धार्मिक धरोहर का नगर फिर भी रास्ते बदहाल

Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The city of religious heritage is still in bad shape
निजामाबाद कस्बा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा। - फोटो : AZAMGARH
जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर स्थित निजामाबाद कस्बा कई ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए। इस क्षेत्र से सपा के आलमबदी आजमी चार बार विधायक चुने गए उन्होंने मुख्य मार्गों पर ध्यान दिया, लेकिन धार्मिक स्थानों की ओर से जाने वाले मार्गों की सुध नहीं ली है। जिसका परिणाम है कि मां शीतला धाम जाने वाला मार्ग बेहाल है। लोगों का मानना है कि क्षेत्र में विकास तो हुए हैं, लेकिन बहुत से क्षेत्रों में विकास की लौ नहीं पहुंची है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है उन रास्तों की सुध नहीं ली गई है। बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन और सुधार की जरूरत है। नगर पंचायत सीट भी सपा के कब्जे में है आदर्श नगर पंचायत का दर्जा इसे प्राप्त है, लेकिन पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

बोले विधायक
विधायक आलमबदी ने कहा कि सरकार न होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता ने मुझे विधायक चुनकर भेजा था। मैंने मेहनत करके निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में हर गांव, हर गलियों में इंटरलॉकिंग की व्यवस्था कराई। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को मुख्यमंत्री कोष से धन दिलाया। निजामाबाद कस्बे में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में हाल का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत छह सड़कों का निर्माण करवाया। खतौली में विद्युत उप केंद्र के निर्माण की तैयारी चल रही है और तमाम कार्ययोजनाओं का प्रस्ताव पास हो चुका है जो जल्द ही पूरी हो जाएंगे। इस बार हमारी सरकार बनी तो हम लोग निजामाबाद क्षेत्र में और भी विकास करने का कार्य करेंगे। शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक द्वारा गिनाई गई उपलब्धियां
- विधानसभा क्षेत्र की हर गली और गांव में इंटरलॉकिंग कराया गया।
- ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में हाल का निर्माण कराया।
- प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत छह सड़कों का निर्माण कराया।
- खतौली में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की तैयारी चल रही है।
- बहुत सी योजनाओं का प्रस्ताव पास हो चुका है।
बोले प्रतिद्वंदी
आलमबदी के प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के विनोद राय ने बताया कि विधायक ने विगत पांच वर्ष में विकास का कोई कार्य नहीं कराया। उन्होंने अपनी निधि का सारा पैसा कहां और कितना खर्च किया वही जानते हैं। सड़क के मामले में वह निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में फिसड्डी साबित हुए। निजामाबाद से आजमगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग की दशा आज कई वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। निजामाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दशा देखी है, इसमें बाउंड्री वाल नहीं है बरसात में इसमें पानी भर जाता है। निजामाबाद के मिर्जापुर ब्लाक से मुड़ियार तक जाने वाले मार्ग की दशा सबसे ज्यादा देनी है पैदल चलना भी दुश्वार है। निजामाबाद क्षेत्र में एक भी रोडवेज स्टेशन नहीं है जिससे व्यापारियों को सुविधा दी जा सके। निजामाबाद में विधायक द्वारा विकास के नाम पर शून्य काम किया गया है। विधायक जी अभी तक जितना बोले हैं सब केवल हवाहवाई है। कभी जनता से रूबरू नहीं होते। इस बार के चुनाव में उन्हें एहसास हो जाएगा कि उन्होंने कितना काम किया है। जनता पूर्ण रूप से समझ चुकी है कि हमें किसका साथ देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी के आरोप
- विधायक निधि कहां खतम हुई पता नहीं।
- आजमगढ़ से निजामाबाद जाने वाले मार्ग की हालत दयनीय है।
- जनता से कभी रूबरू नहीं हुए।
- क्षेत्र में रोडवेज बस की सुविधा नहीं बहाल करा सके।
- मिर्जापुर ब्लाक से मुड़ियार जाने वाले मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर।
बोले लोग
- निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में बहुत से कार्य हम लोगों के समय में किए गए। जो कार्य हम लोगों ने करके छोड़ दिए उसके बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने उस पर ध्यान नहीं दिया। चाहे वह तहसील का कार्य हो या नगर के विकास का कार्य हो। सहयोग की भावनाओं से हम लोगों ने हमेशा प्रगति करने का कार्य किया है लेकिन सरकार आने पर विकास करने वाले समाजसेवी जनप्रतिनिधि लोगों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।
- आफताब आलम कुरैशी।
- विकास के नाम पर सरकार केवल बातें कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सरकार के पसीने छूट गए हैं। क्षेत्रीय विधायक तो कभी भी क्षेत्र में नजर नहीं आए। क्षेत्र के युवा आज बेरोजगारी की कगार पर पहुंच रहे हैं शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण युवा जनपद से पलायन करने को विवश हैं।
- इंद्रेश यादव।
- निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके क्षेत्रीय विधायक ने काम तो बहुत किया है, लेकिन एक मुख्य काम उनसे छूट गया है जो बहुत जरूरी था। निजामाबाद के शेरपुर तिराहे से आजमगढ़ मुख्यालय जाने वाले मार्ग के निर्माण में निजामाबाद से भदुली तक मार्ग अधूरा रह गया है। अगर इस पर क्षेत्रीय विधायक अपनी नजर डालते हैं तो विकास कुछ और होता।

- गुफरान।
- निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के हर किसी के लिए काम किया। सरकार द्वारा व्यापारियों को काफी सुविधाएं दी गई हैं। आम जनमानस में भी सरकार की ख्याति काफी बेहतर है। बिजली दर काफी बढ़ गई है सरकार की इससे किरकिरी हो रही है। दर कम करना बहुत जरूरी है बिजली आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है, लेकिन और सुधार की जरूरत है। - नन्हें शेख।
मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता: 326265
पुरुष मतदाता: 168768
महिला मतदाता: 157491
अन्य: 06
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 219
कुल मतदेय स्थल: 385
क्रिटिकल बूथ: 39
वल्नरेबल बूथ: 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed