फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The children dance, plays and entertainment

बच्चों ने नृत्य, नाटकों से किया मनोरंजन

Sat, 24 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 24 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The children dance, plays and entertainment
जिले में शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में सरस्वती पूजन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


रैदोपुर स्थित महर्षि पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या दीपिका सिंह व प्रबंधक जेएन पांडेय ने मां सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया। इस मौके पर अरुण पांडेय, सरोज, ज्ञानेश उपाध्याय, नंदिनी पांडेय, ममता यादव, पवन तिवारी, शशिबाला, सुशीला, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 नपा परिसर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य अविनाश श्रीवास्तव, आचार्य मनोज दूबे, राणा प्रताप सिंह, हनुमान, बाबूलाल, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में राहुल नगर मड़या स्थित रत्ना पब्लिक हाईस्कूल में बसंत पंचमी पर विधिपूर्वक सरस्वती पूजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

खेमऊपुर स्थित धनपत्त धर्मा महाविद्यालय में सरस्वती पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा.  पद्मावती तिवारी, डा. नवीन श्रीवास्तव, मुनीब वर्मा, गुलाम हुसैन, रामअवध यादव आदि उपस्थित थे।

अहरौला : क्षेत्र के पकड़ी गांव में शनिवार को 1008 श्री मत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री रविगिरि जी महाराज ने केपी पब्लिक स्कूल की आधार शिला रखी।

इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष पांडेय, पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव, कम्मर यादव, विजय शंकर यादव, सोनू, सूरज यादव, गणेश दत्त दुबे, राना सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेश पाल, अरविंद जैतू आदि उपस्थित थे। संचालन रमेश सिंह कौशिक ने किया।

निजामाबाद : नगर पंचायत निजामाबाद के इंद्रानगर स्थित मां शीतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शुभम मिश्र, डा. सुदर्शन मिश्र आदि उपस्थित थे।

मालटारी : एसडी ग्रीन वैली इंग्लिश स्कू ल मालटारी परिसर में सरस्वती पूजन विधिपूर्वक किया गया। कक्षा आठ की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। इस मौके पर विद्यालय प्र्रंबधक वीरेंद्र राय, प्रधानाचार्य सुधीर सिंह, कृष्णमुरारी, पूूनम मौर्या, सबा खान, अंजली पांडेय, किरन, पुष्पा यादव, पूूजा आदि मौजूद रहीं।  

मेहनगर : क्षेत्र के वीवीएस राज पब्लिक स्कूल रामनगर गोपालपुर में सरस्वती पूजन पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर समर बहादुर सिंह, ताड़केश्वर सिंह, हंसराज, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।

मेजवां : फूलपुर स्थित न्यू ब्राईटेन स्कूल में बसंत पंचमी पर बच्चों ने सरस्वती की झांकी बनाकर पूजन किया। इस मौके पर प्रबंधक अनुराग चतुर्वेदी,  ऋषि जायसवाल, शबनम बानो, क्षीतिज, हर्ष, सनी, डा. वीरेंद्र, अखिलेश आदि उपस्थित थे।

पल्हना : बसंत पंचमी पर ब्लाक क्षेत्र के पवनी कला गांव स्थित यमयस मेमोरियल इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता आदर्श इंटर कालेज के प्रबंधक उमाशंकर यादव और संचालन वकील चौरसिया ने किया। इस मौके पर ध्रुव सिंह, लालसा यादव आदि उपस्थित थे।


मुबारकपुर : सठियांव ब्लाक के अतरडीहा स्थित श्रीकृष्णा आईडियल इंटर कालेज में बसंत पंचमी पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। इसमें कक्षा 10 के छात्रों ने प्रथम स्थान तो छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में सरस्वती वंदना व पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बुद्धिराम प्रजापति, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed