फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Chief Minister will hold a public meeting after planting trees along the Purvanchal Expressway

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे किनारे पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री की होगी जनसभा

Mon, 07 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will hold a public meeting after planting trees along the Purvanchal Expressway
अमिलो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ जुलाई के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सठियांव विकास खंड के केरमा गांव में तैयारियां चल रही हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित यूपीडा की 18 हेक्टेयर भूमि पर 12 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. वीसी वर्मा ने बताया कि नीम, जामुन, आम, पीपल समेत कुल सात प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। तीन हजार पौधे सड़क के एक ओर और नौ हजार दूसरी ओर रोपे जाएंगे। डीएफओ पीके पांडेय, सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम राहुल विश्वकर्मा, एसडीएम नरेंद्र गंगवार, बीडीओ राजकिशोर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, सड़क और जर्मन हैंगर टेंट निर्माण का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। वन विभाग की ओर से गड्ढों की खोदाई और पौधों की आपूर्ति जारी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, जिलामंत्री विभा बरनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed