फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The capacity of 14 power plants will be increased from 150 million

Azamgarh News: 15 करोड़ से 14 बिजली घरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता

Thu, 09 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The capacity of 14 power plants will be increased from 150 million
आजमगढ़। उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए जिले में 33/11 केवी के 14 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस पर 15.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। निगम जल्द ही कार्य शुरू कराएगा। जिले की प्रथम और द्वितीय बिजली वितरण सर्किलों के तहत 80 बिजली घरों से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। बढ़ती आबादी, नए बिजली कनेक्शनों और लगातार बढ़ रहे बिजली भार के कारण कई उपकेंद्रों पर क्षमता कम पड़ने लगी थी। इस कारण गर्मी और उमस के दिनों में बार-बार बिजली बाधित होने, ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ने और कम वोल्टेज की शिकायत मिल रही थी। इन्हीं समस्याओं को दूर कर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए निगम ने चयनित 14 बिजली घरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था, इसकी मंजूरी भी मिल गई है। अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम घनश्याम ने बताया कि मुहम्मदपुर, गोसाई की बाजार और तरवा में पांच-पांच एमबीए के नए एडिशनल पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। जबकि तरवा में पांच एमबीए की जगह 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सर्किल द्वितीय गौरव तिवारी ने बताया कि गोठांव, चक्रपानपुर कनैला, रासेपुर, मोहब्बतपुर, गोपालगंज और कंधरापुर बिजली घर पर पांच-पांच एमबीए के नए एडिशनल पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। मुबारकपुर टाउन बिजली घर में लगे पांच एमबीए के पॉवर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि करके 10 एमबीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 14 बिजली घरों की क्षमता वृद्धि की मंजूरी मिल चुकी है। विभगीय प्रक्रिया को पूरी करके जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी, फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed