फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The campaign will run on the defaulter above 10 thousand

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो की मौत, एक झुलसा

Mon, 14 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The campaign will run on the defaulter above 10 thousand
अमिलो/सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर कुर्मी गांव में सोमवार की शाम चार बजे बिजली गिरने से एक बालक व एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने झुलसे युवक को अस्पताल और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दाऊदपुर कुर्मी गांव निवासी प्रियांशु (16) पुत्र सुरेंद्र यादव, रणधीर यादव (26) और अमरजीत (25) गांव स्थित मंदिर पर बैठ कर मोबाइल चला रहे थे। उस समय तेज बरसात हो रही थी। इसी दौरान बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। प्रियांशु व रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं अमरजीत गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर पूरा गांव जुट गया और झुलसे युवक को सीएचसी मुबारकपुर ले जाकर भर्ती कराया। वहीं जानकारी होने पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही तहसीलदार अनिल पाठक भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ ही मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed