फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bullies cut down 12 teak trees and took them away

Azamgarh News: सागौन के 12 पेड़ काटकर ले गए दबंग

Fri, 10 Oct 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The bullies cut down 12 teak trees and took them away
अहरौला। थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी अंतर्गत सलाहगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने 12 सागौन के पेड़ काटकर उठा लिए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन गांधीनगर से सटे सलाहगढ़ गांव में फैसल नामक व्यक्ति का खेत और नलकूप स्थित है। नलकूप के आसपास सैकड़ों की संख्या में सागौन के पेड़ लगे हैं। इन्हीं में से 12 मोटे पेड़ अज्ञात लोगों ने काट लिए और उन्हें ट्रैक्टर या वाहन से उठा ले गए। वन विभाग को जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि बिना अनुमति सागौन के पेड़ काटना अपराध की श्रेणी में आता है, इस मामले में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed