फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The brother of the BJP worker who was representing Nirahua was beaten with the butt of a gun

Azamgarh News: निरहुआ के प्रतिनिधि रहे भाजपा कार्यकर्ता के भाई को असलहे की बट से पीटा

Tue, 19 Aug 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The brother of the BJP worker who was representing Nirahua was beaten with the butt of a gun
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर बाईपास पर रविवार की रात पूर्व सांसद निरहुआ के प्रतिनिधि रहे भाजपा कार्यकर्ता के भाई को अगवा कर उसे जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आदित्य सिंह, प्रिंस मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी विनीत सिंह उर्फ रिशू भाजपा के कार्यकर्ता हैं। साथ ही वह भाजपा से आजमगढ़ सांसद रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया कि 17 अगस्त 2025 की रात 9 बजे मेरे छोटे भाई पुनीत सिंह उर्फ आशु को पहले सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी आदित्य सिंह उर्फ शिवा ने फोन किया। इसके बाद शाहगढ़ निवासी प्रिंस मौर्या ने भी पुनीत को कॉल कर बद्दोपुर बाईपास पर बुलाया। पुनीत वहां पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए बैठे आदित्य सिंह , प्रिंस मौर्या और 3–4 अन्य लोग चारपहिया वाहनों से पहुंचे और उसे उठा ले गए। आरोप है कि उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर असलहे के बट और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान पुनीत बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर उसे मरणासन्न अवस्था में बाईपास पर फेंककर यह धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों से सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिलहाल घायल पुनीत का एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

लगातार भाजपा नेताओं पर हमले, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
जिले में भाजपा नेताओं पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिनों हुई तीन बड़ी घटनाओं ने संगठन और कार्यकर्ताओं में नाराजगी को बढ़ा दिया है। भाजपा समर्थक जहां इन घटनाओं को पार्टी नेतृत्व की अवमानना और कानून-व्यवस्था पर सवाल बता रहे हैं, वहीं पुलिस की कार्रवाई को केवल कोरम पूरा करना करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1 : ट्रैक्टर से गिराया भाजपा नेता का घर
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावारामपुर गांव में भाजपा नेता ओंकार गौड़ का मकान दबंगई के बल पर गिरा दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी जियाउद्दीन ट्रैक्टर से घर पर चढ़कर उसे तोड़ते हुए साफ नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद और 10–15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई दिखा दी।
केस-2 : आवाज उठाने पर हमला
रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर भाजपा नेता अरविंद गुप्ता पर हमला किया गया। इस मामले में व्यापारियों और भाजपा समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने से आगे कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
केस-3 : गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़
24 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर कालीचौरा निवासी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह किशन पर उकरौड़ा के एक ढाबे पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। श्रीकृष्ण सिंह ने चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- यादवेंद्र पांडेय, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article