फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The BPHU building has been completed at a cost of 57 lakh rupees, and is awaiting handover

Azamgarh News: 57 लाख से बीपीएचयू भवन तैयार, हैंडओवर का इंतजार

Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The BPHU building has been completed at a cost of 57 lakh rupees, and is awaiting handover
लाटघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार हो चुका है। विभाग को इसको हैंडओवर का इंतजार है। इसके बाद इसमें सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

विकास खंड हरैया के अंतर्गत 85 गांव आते हैं। इसमें अधिकांश गांव देवारा क्षेत्र में हैं जहां पर लोगों को आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। वह जांच, इलाज के लिए जीयनपुर, बिलरियागंज या जिले पर जाते हैं। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरैया में एक मात्र सीएचसी है। यहां पर्याप्त जांच की सुविधा नहीं है। लोगों को जांच कराने निजी पौथाेलॉजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच की सुविधा देने के लिए शासन से यहां बीपीएचयू बनाने की मंजूरी मिली। करीब 57 लाख की लागत से बीपीएचयू भवन बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को अब ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन हैंडओवर होने का इंतजार है। बीपीएचयू संचालित होने के बाद खास कर देवारा क्षेत्र के लोगों को को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। लोगों को विभिन्न रोगों की जांच के लिए जिला पर या फिर निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed