फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The boundary wall was cut, now the turn of school rooms

घाघरा की कटान से कट गई चहारदिवारी, अब स्कूल के कमरों की बारी

Mon, 07 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The boundary wall was cut, now the turn of school rooms
सगड़ी के बगहवा देवारा खास राजा में घाघरा की कटान पर जूनियर हाई स्कूल। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा नदी का तांडव जारी है। नदी द्वारा तेजी से की जा रही कटान के देखते हुए लोग अपना घर बार छोड़कर पलायन करने को विवश हो गए है। देवारा खास राजा के जूनियर हाईस्कूल बगहवा की चहारदीवारी को घाघरा काट चुकी है और स्कूल के कमरे घाघरा के निशाने पर हैं। इन सबके बीच जहां रविवार को डिघिया गेज पर जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी उसमें सोमवार को घटाव दर्ज हुआ।
विज्ञापन

रविवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 70.61 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 13 सेमी घटकर 70.48 पर आ गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 120 सेमी नीचे है। वहीं डिघिया नाले पर रविवार की शाम नदी का जलस्तर 69.72 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को 12 सेमी घटकर 69.60 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 80 सेमी नीचे है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी की कटान जोरों पर है। देवारा खास राजा के जूनियर हाई स्कूल बगहवा कटान की जद में है। स्कूल की चहारदिवारी कट गई है नदी अब विद्यालय के कमरों को निशाना बनाए हुए है। सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने सोमवार को देवारा खास राजा गांव के बगहवा में हो रही कटान और मुरारी का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा, मुसई का पुरवा, जागवली का पुरवा से विस्थापित हुए लोगों को आवास के लिए जमीन आवंटन करने के लिए तीन स्थान चयनित किया। उन्होंने कहा कि इनको जल्द ही पट्टा कर दिया जाएगा और जमीन भी कब्जा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

घाघरा के किनारे हो रही कटान से किसान भूमिहीन हो गए हैं और जिनकी जमीनें कट गई है उन्हें भी जल्द ही मुआवजा मिल जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार, प्रधान प्रमुख प्रतिनिधि पलटन यादव, महेंद्र यादव और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। तहसीलदार सगड़ी के पहुंचते ही त्रिलोकी का पुरवा और मुरारी के पुरवा के रामकेवल, झिनकू, ढ़ोड़ई, लाल बहादुर, रामवृक्ष आदि मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि कुल 100 परिवार को जमीन आवंटन करना है। तीन स्थानों को चयनित किया गया है। जो देवारा खास राजा गांव में ही हैं और सुरक्षित स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए तीन स्थानों का चयन
लाटघाट। अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता धनंजय यादव, अवर अभियंता संजय कुमार महुला गढ़वल बांध के पास गांगेपुर मठिया रिंग बांध के कटान स्थल पर पहुंचे। एसी बाढ़ क्षेत्र बलिया भानु प्रताप ने एक्सईएन को कहा कि महुला गढ़वल बांध में बने स्परों का निरीक्षण कर लें और उसके मरम्मत की व्यवस्था करें। कटान रोकने के लिए तीन स्थानों का चयन किया जो डूब क्षेत्र में है। वहां बंबू क्रेट लगाकर कटान को डाइवर्ट किया जा सकता है। महाराजगंज ब्लॉक के सेमरी गांव में खेती योग्य भूमि कट रही है। देवारा खास राजा में मुरारी के पुरवा से साधु के पुरवा तक चार किमी कटान हो रही है। जिसमें खेती योग्य की भूमि कट रही है। अचल नगर दुबान से लेकर देवारा गरीब दुबे, देवारा अचल सिंह, देवारा बिच्छूक दास में कृषि योग्य भूमि कट रही है। कुल मिलाकर लगभग 200 बीघा से अधिक भूमि घाघरा नदी प्रतिदिन काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed