फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of a married woman living at her parents' house was found hanging from a tree

Azamgarh News: मायके में रह रही विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 04 Sep 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman living at her parents' house was found hanging from a tree
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ से 24 वर्षीय विवाहिता रोशनी यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। मृतका पिछले कुछ महीनों से मायके में रह रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रोशनी यादव, पुत्री अशोक कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व अवनीश यादव निवासी खैरूद्दीनपुर, थाना पवई से हुई थी। मार्च माह से वह मायके में ही रह रही थी। मंगलवार देर शाम वह घर से बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे एक वृद्धा चारा काटने खेत में गई तो उसने रोशनी का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह, नायब तहसीलदार मार्टीनगंज अरुण कौल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed