फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of a girl pursuing a beautician course was found hanging

Azamgarh News: फंदे पर लटकता मिला ब्यूटीशियन कोर्स कर रही युवती का शव

Sat, 17 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl pursuing a beautician course was found hanging
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के उपटापार बांसगांव (भुलई नगर) में एक ब्यूटीशियन छात्रा ने बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मृतक की मां सरस्वती देवी ने बताया कि रोज की तरह खुशबू (19) रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब परिजन उठे तो खुशबू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सरस्वती ने कई बार बाहर से आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसकी सूचना अतरौलिया थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने तुरंत उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खुशबू तीन भाइयों की इकलौती बहन थी और घर पर रहकर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल कर लौट गई। अतरौलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका ने क्यों आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed