फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The arrest of the leaders of the police cordon Prdhanpti

प्रधानपति की गिरफ्तारी पर प्रधानों ने घेरा थाना

Sat, 25 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 25 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 The arrest of the leaders of the police cordon Prdhanpti
थाना का घेराव
 रौनापार थाना क्षेत्र के सोनबुजुर्ग गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर प्रधान संघ के बैनर तले प्रधानों ने रौनापार थाने का घेराव किया और गिरफ्तार किए गए प्रधानपति को छोड़ने और दूसरे पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्रधान पक्ष से तहरीर लेकर विपक्षी के विरुद्ध केस दर्ज किया। इसके बाद प्रधान शांत हुए। प्रधानों ने सत्ता से जुड़े एक नेता पर पक्षपात कराने का आरोप भी लगाया। सोनबुजुर्ग गांव के प्रधान पति मोहम्मद दानिश गांव में चकरोड का निर्माण करवा रहे हैं। रास्ता बनाने के लिए एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर लेखपाल ने पैमाइश कर 15 कड़ी का रास्ता निकाला है। जिस पर ग्राम सभा के खाते से मिट्टी पटवाई जा रही है। जिस तरफ से रास्ता जा रहा उधर गांव के गुफरान अहमद की जमीन पड़ती है।
विज्ञापन


गुफरान का आरोप है कि उसकी जमीन से जबरन रास्ता निकाला जा रहा है। इसको लेकर प्रधानपति और गुफरान के बीच ठनी हुई है। इसी बीच शुक्रवार की शाम गुफरान गांव से अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुफरान पर हमले के बाद गांव में तनाव फैल गया। सावधानी बरतते हुए यहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने रात में ही प्रधानपति मो. दानिश, अकरम और फैजान को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध मारपीट, दहशत फैलाने आदि धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार को इसकी जानकारी होने पर हरैया ब्लाक के प्रधानसंघ अध्यक्ष रामसरन यादव, जिला प्रभारी लौहर यादव के नेतृत्व में कई प्रधान थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दानिश को छोडने की मांग करने लगे। प्रधानों के दवाब में पुलिस ने दानिश के पक्ष से फरजाना पत्नी खुर्शीद से तहरीर लेकर विपक्ष के औरंगजेब, सलमान, सकलेन, सद्दाम, गुफरान और अफान के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने, दहशत फैलाने की धारा में केस दर्जकर मामला शांत कराया।


घेराव करने वालों में पल्टन, रामजीत, फूला, केदार पटेल आदि प्रधान मौजूद रहे। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से सोनबुजुर्ग गांव में शांति है। फोर्स लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed