{"_id":"c8175473d8d160319cc84b67c7273ed7","slug":"the-appeal-of-first-october-march-on-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर को दिल्ली कूच की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर को दिल्ली कूच की अपील
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पूर्ण समायोजन की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा का कुंवर सिंह उद्यान में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे भी जारी रहा। वक्ताओं ने दिल्ली में आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए 1 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने का आह्वान किया।
मनोजपुरी ने सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अपील की कि आप सब लोग एक अक्टूबर को दिल्ली चलने के लिए तैयार रहें। वह दिन दूर नहीं जब आप लोगों को सफलता मिलगी। अमित कुमार ने कहा कि अनशन एक ऐसा मंत्र है जिसके द्वारा बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अपने कार्य को सफलता के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इसलिए सभी अनशन में प्रतिभाग करें, चाहे वह मेरिट में सबसे ऊपर हों या सबसे नीचे। जिला संयोजक रवींद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यदि टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की नियुक्ति अतिशीघ्रकर दी जाती है तो हमारे नन्हें-मुन्ने बच्चों का भविष्य सजाने और संवारने में समय नहीं लगता। हमारे यही बच्चे कल के आर्यभट्ट, एपीजे अब्दुल कलाम, रामानुज और बराहमिहिर जैसे गणितज्ञ और वैज्ञानिक बनने में पूरी ताकत लगा देंगे। इस मौके पर उमेश कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, आशीष राय, अवधनाथ सिंह, अरविंद कुमार सिंह, नंद किशोर, आनंद भूषण, सुजीत कुमार, चंद्रा यादव, बृजभूषण, चंदन कुमार, अजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह और संचालन ज्ञानचंद गुप्ता ने किया।