{"_id":"68fa7ac4cf55906e0b03bce7","slug":"the-app-will-provide-information-about-crop-diseases-and-their-treatment-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-139604-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फसल में लगे रोग और उपचार की जानकारी देगा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फसल में लगे रोग और उपचार की जानकारी देगा एप
विज्ञापन
आजमगढ़। फसलों में लगने वाले रोगों की अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस एप) किसानों की इस समस्या का समाधान करेगा। यह एप न केवल फसलों में लगने वाले रोगों की सटीक पहचान करेगा बल्कि, उनके सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक सलाह भी देगा।
कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 8.50 लाख से अधिक किसान हैं। यह किसान धान, गेहूं, सरसों, मटर, अरहर, सब्जी आदि फसलों की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं। जब फसल में कोई रोग लग जाता है तो उनको काफी नुकसान होता है। फसल सुरक्षा को लेकर किसान काफी चिचिंत रहते हैं। किसानों को इस परेशानी को अब एनपीएसएस एप दूर करेगा।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि यह एप न केवल रोगों की पहचान और उपचार में मदद करता है, बल्कि यह फसल उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने में भी सहायक है। एप में मौसम की जानकारी, कीटनाशक उपयोग की सलाह और फसल प्रबंधन के टिप्स भी उपलब्ध हैं।किसान अपने स्मार्टफोन में एनपीएसएस एप को डाउनलोड करें और इसका उपयोग करें।