{"_id":"6646944bfadc086fc90f3854","slug":"the-afternoon-was-as-hot-as-a-frying-pan-the-temperature-reached-43-degrees-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-115513-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तवे की तरह तपी दोपहरी, 43 पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तवे की तरह तपी दोपहरी, 43 पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
आजमगढ़। दस दिनों के बाद एक बार फिर सूरज के तेवर तल्ख हो चुके हैं। जिसके कारण तापमान एक बार फिर 43 डिग्री पर पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर चलने वाले छांव की तलाश करते रहे।
दस दिनों पूर्व अधिकतम तापमान 42, 43 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। पांच मई को अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज गति से पुरवा हवा चलने लगी। इसके मौसम में नमी आई और तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। नौ मई को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे जनमानस को गर्मी से काफी राहत मिली। एक सप्ताह बाद मौसम फिर चढ़ने लगा। इससे एक बार फिर लोगों को गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है।
हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि 16, 17 मई को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाएगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग भीषण गर्मी से जहां परेशान दिखे वहीं, बिजली कटौती भी जारी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड के कारण बार- बार बिजली ट्रिप कर जा रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग छांव की तलाश करते दिखे।