{"_id":"646cabedf094afdc1202b73b","slug":"the-administration-removed-the-encroachment-done-by-the-former-minister-the-encroachment-was-going-on-since-1-2023-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पूर्व मंत्री द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया, 1975 से चला आ रहा था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पूर्व मंत्री द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया, 1975 से चला आ रहा था कब्जा
Tue, 23 May 2023 05:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 23 May 2023 05:35 PM IST
सार
एसडीम सदर ज्ञान चंद गुप्ता के अनुसार आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर हाफिजपुर में पीडब्लूडी की तीन गाटे में लगभग 2000 स्क्वायर मीटर जमीन है। जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया था। अधिग्रहण के बाद भी उक्त जमीन पर खातेदारों के नाम 1975 से ही चले आ रहे थे और उन्हीं खातेदारों का ही उस पर कब्जा भी था।
विज्ञापन
Azamgarh: पूर्व मंत्री द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया, 1975 से चला आ रहा था कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रदेश सरकार लगातार दिशा निर्देश दे रही है। इसी के तहत प्रशासनिक अमले ने शहर के हाफिजपुर में पीडब्लूडी की लगभग दो हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित किया। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक का अवैध कब्जा भी पाया गया। प्रशासन ने कुछ अतिक्रमणों को ढहवा दिया तो शेष को स्वयं हटाने का निर्देश अवैध कब्जेदारों को दिया है। जिसके लिए तीन दिन का समय भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UPSC final result: वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद बने IAS, यूपीएससी में 34वीं रैंक मिली
विज्ञापन
एसडीम सदर ज्ञान चंद गुप्ता के अनुसार आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर हाफिजपुर में पीडब्लूडी की तीन गाटे में लगभग 2000 स्क्वायर मीटर जमीन है। जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया था। अधिग्रहण के बाद भी उक्त जमीन पर खातेदारों के नाम 1975 से ही चले आ रहे थे और उन्हीं खातेदारों का ही उस पर कब्जा भी था। जिसे अब दुरूस्त करा कर सड़क खाते में अंकित करा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस जमीन पर जिन लोगों का निर्माण पाया गया, उन्हें नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इस जमीन में एक गाटे पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का अतिक्रमण था। जिसे हटवा दिया गया है। अन्य अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में अंदर स्वयं अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया है। पूर्व मंत्री के अलावा अन्य अतिक्रमणकारियों में सुबास, गोपाल कृष्ण, विजय कृष्ण व पूर्णमासी आदि शामिल है।
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की कवायद की जा रही है। जिस जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया वह पूर्व मंत्री का था, अन्य को स्वयं हटवाने का निर्देश दिया गया है। यदि वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटवाते है तो प्रशासन हटवाएगा और उसका खर्च भी वसूल करेगा। पूर्व मंत्री ही नहीं चाहे कोई भी हो, जो भी अतिक्रमण करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।- अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन, आजमगढ़।
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की कवायद की जा रही है। जिस जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया वह पूर्व मंत्री का था, अन्य को स्वयं हटवाने का निर्देश दिया गया है। यदि वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटवाते है तो प्रशासन हटवाएगा और उसका खर्च भी वसूल करेगा। पूर्व मंत्री ही नहीं चाहे कोई भी हो, जो भी अतिक्रमण करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।- अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन, आजमगढ़।