फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused of killing his friend was arrested

Azamgarh News: दोस्त की हत्या करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The accused of killing his friend was arrested
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव मेंं जिस दोस्त के घर में पनाह ली, उसी दोस्त ने ऐसा विश्वासघात किया जो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। नींद मेंं सोए दोस्त को कुदाल से दो बार वारकर हमेशा के लिए सुला दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार को फैजुल्लाह जहिरुल्लाह चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। कुदाल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खालिसा गांव निवासी राकेश कुमार (27) टाइल्स लगवाने का काम करते थे। उसकी दोस्ती आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव निवासी शैलेश से थी। पुलिस के मुताबिक, शैलेश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राकेश को भी थी। जब वह युवती से मिलने आजमगढ़ शहर मेंं आता था तो राकेश को भी अपने साथ लेकर आता था। राकेश ने शैलेश के मोबाइल से युवती का नंबर निकाल लिया। इसके बाद वह युवती से बात करने लगा। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। इसकी जानकारी शैलेश को हुई तो वह सहन नहीं कर सका। उसने सबक सिखाने का मन बनाया। दो माह पूर्व शैलेश गुजरात चला गया। वह करीब 15 दिन पूर्व घर आया और राकेश को ठिकाने लगाने के बारे में साजिश रची। इसके बाद 31 मार्च की शाम को राकेश को फोन कर घर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो शैलेश ने उसे अपने दूसरे घर पर ले गया, जो गांव से बाहर है। फिर उसे वहीं पर सोने के लिए बोला। रात करीब एक बजे जब राकेश गहरी नींद में सो गया तो शैलेश ने उसके सिर पर कुदाल से दो बार वार कर दिया। इससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर के बाहर बने चबूतरे पर चला गया। शैलेश भय के कारण पूरी रात अंदर नहीं गया। सुबह होने पर वह पूरी तरह से डरा हुआ था। इसके बाद वह घर गया और कुदाल को घर के पीछे झाड़-झंखाड़ में छिपाकर भाग गया।
विज्ञापन


00
जिस लड़की से शैलेश बात करता था उसी लड़की का नंबर चोरी से निकालकर राकेश भी बात करने लगा था। युवती व राकेश एक-दूसरे से मिलने भी लगे। इसे शैलेश बर्दाश्त नहीं कर सका और राकेश को अपने घर बुलाया। जब राकेश गहरी नींद में गया तो उसके सिर पर कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। जांच की जा रही है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed