{"_id":"40eecd8522a4321b3fa18371612a7eef","slug":"the-35-nominations-for-seven-positions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पदों के लिए किए गए 35 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात पदों के लिए किए गए 35 नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के शिब्ली महाविद्यालय छात्र संघ के सात पदों के लिए शनिवार को कुल 35
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन का कार्य सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान छात्रों ने आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई।
नामांकन के लिए शिब्ली कालेज के आसपास के क्षेत्रों में सुबह से गहमागहमी थी।
सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। नामांकन के दौरान जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जुलूस की शक्ल में आए छात्रों के काफिले से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
अध्यक्ष पद पर आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें प्रदीप विश्वकर्मा, अलीम रिजवान, कुमारी शीला, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, विशाल चंद यादव, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद सलीम शामिल है।
महामंत्री पद पर पर्चा दाखिल करने वाले नौ लोगों में रामअनुज यादव, जैश अंसारी, विवेक सिंह, नोमान, मोहम्मद नोमान, अंगद यादव, मोहम्मद मजहर अंसारी, विनीत सिंह और दीपक सोनकर शामिल है।
वहीं संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय के लिए छह- हर्ष तिवारी, रोहित शर्मा, सचिन कुमार, राहुल चौधरी, मोहम्मद अरशद और सैफुल्लाह, विज्ञान संकाय के लिए तीन- संदीप कुमार प्रजापति
जीशान अहमद और अब्दुल्लाह, वाणिज्य संकाय के लिए चार- मोहम्मद आसिफ, शहबाज, चंद्रकांत उपाध्याय और मोहम्मद अजीम, विधि संकाय के चार अविनाश यादव, सिद्धनाथ सिंह, अंकुर उपाध्याय और मोहम्मद कैफी आजमी के साथ ही शिक्षा संकाय पद के लिए एक रुखसार तनवीर ने नामांकन किया।