फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The 16th installment of Kisan Samman Nidhi will be released on 28th, 11 crore farmers will get Rs 30 thousand crores.

Azamgarh News: किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त 28 को जारी होगी, 11 करोड़ किसानों को मिलेंगे 30 हजार करोड़

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
The 16th installment of Kisan Samman Nidhi will be released on 28th, 11 crore farmers will get Rs 30 thousand crores.
फूलपुर-पवई विधानसभा के सकतपुर स्थित बाबा बैजनाथ कॉलेज में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 400 पार का मंत्र दिया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप के पहुंचने पर भाजपा जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से वार्ता में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लालगंज लोकसभा के चुनाव प्रबंधन समिति और पांच विधान सभा के कोर समिति के साथ अलग-अलग बैठक की गई है। मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने और चुनाव के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। किसानों को मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री जी की ओर से 16 वीं किस्त देश भर के 11 करोड़ किसानों को लगभग 30 हजार करोड़ उनके खाते में भेजी जाएगी। इस मौके पर लालगंज अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, जिला उपाध्यक्ष हनुमन्त सिंह, मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ऋषिकांत राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed