फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   TET 2022: Man arrsted for for examination in place of another candidate In Azamgarh

TET 2022: आजमगढ़ में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक हिरासत में, 15 रुपये में किया था सौदा

Sun, 23 Jan 2022 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jan 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
TET 2022: Man arrsted for for examination in place of another candidate In Azamgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

आजमगढ़ जिले में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में दूसरे जगह बैठने वाले एक मुन्ना भाई को हिरासत में लिया है। परीक्षा में हुई इस सेंधमारी से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। युवक कप्तानगंज क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में 15 हजार रुपये के लिए परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही स्थित श्री शिवाजी पीजी कॉलेज में रविवार को टीईटी थी। गेट पर जांच के बाद सभी परीक्षार्थी अपने-अपने निर्धारित कक्षों में पहुंच गए। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने दस्तावेज का मिलान शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान सूरज पुत्र धर्मनाथ आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र के बरवा के अखिलेश यादव पुत्र कल्पनाथ यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। आरोपी पटना (बिहार) के आलमगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आधार कार्ड और प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगा रखी थी। कक्ष निरीक्षक ने जब उसे संदिग्ध पाया तो केंद्राध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पांडेय को सूचना दी। इसके बाद नाम पूछने पर उसने अखिलेश की जगह सूरज बताया। इसके बाद उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने इस बात को स्वीकार किया कि 15 हजार में सौदा हुआ था। उसके लिए वह अखिलेश यादव के नाम पर परीक्षा देने चला गया। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद मौके पर पहुंच गए और वीडयोग्राफी कराने के साथ ही युवक को पुलिस कस्टडी में दे दिया। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ बिंद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed