फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Testimony in laborer murder and gangster case

Azamgarh News: मजदूर हत्याकांड और गैंगस्टर के मामले में हुई गवाही

Fri, 24 Nov 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Testimony in laborer murder and gangster case
मजदूर हत्याकांड के बाद लगे गैंगस्टर के मुकदमे में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान दोनों मामलों में गवाही हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गैंगस्टर के मामले में 29 नवंबर व हत्या के मामले में एक दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के ऐरा कला गांव में छह फरवरी 2014 को सड़क ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर मुख्तार अंसारी के लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें दो मजदूर घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार समेत उसके लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को दोनों मामलों में सुनवाई थी। इसमें माफिया मुख्तार को बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेशी थी। हत्या के मामले में रामअवतार व गैंगस्टर के मामले में अनिल कांत तिवारी ने गवाही दी। दोनों मामलों की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा ने अगली तारीख दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed