फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Terror of monkeys in the town people in panic application given demanding to run a campaign

Azamgarh News: कस्बा में बंदरों का आतंक, जनता दहशत में, अभियान चलाने की मांग को लेकर दिया प्रार्थना पत्र

Thu, 01 May 2025 07:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 07:59 PM IST
सार

कस्बा क्षेत्र में बंदरों ने आतंक मचा दिया है। जानकारी के अनुसार बच्चों पर हमला कर दे रहे हैं इसके साथ ही घर के सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं लिहाजा अब जनता इस समस्या के समाधान की मांग कर रही है।
 

विज्ञापन
Terror of monkeys in the town people in panic application given demanding to run a campaign
बंदर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

निजामाबाद स्थानीय कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से आम लोग दहशत में हैं। कस्बे में सैकड़ों बंदरों ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदर अचानक घरों के बाहर बैठे लोगों, खासकर बच्चों पर हमला कर देते हैं। कई बच्चे और लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं, जिनमें से कुछ का इलाज अभी भी चल रहा है।

विज्ञापन


बंदरों के डर से लोग घरों के सामने जालियां लगवा रहे हैं। कस्बे के लोगों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बंदरों को पकड़ने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार ने बताया कि बंदरों के आतंक की समस्या को वन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन विभाग जल्द ही एक टीम गठित कर निजामाबाद भेजेगा, जो बंदरों को पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed