फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teras's last rites took place after about two hours of uproar.

Azamgarh News: करीब दो घंटे हंगामे के बाद हुआ तेरस का अंतिम संस्कार

Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Teras's last rites took place after about two hours of uproar.
अतरौलिया। छह सितंबर को सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मंगवार को मौत के आक्रोशित परिजन बुधवार को भी अपनी मांगों ( परिजनों को मुआवजा और आरोपी के घर को गिरवाने) को लेकर अड़े रहे। शव के अंतिम संस्कार को लेकर लोगों और पुलिस में नोंकझोक भी हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक आजमगढ़-अयोध्या मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद लोग शांत हुए। शव का अंतिम संस्कार किया गया। चक्काजाम के चलते करीब दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं शांति व्यवस्था के लिए कई थाने की फोर्स मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी तेरस सोनकर (55) पर छह सितंबर की रात पड़ोसी दाऊद ने जानबूझकर कार चढ़ा दी थी। वह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। मंगलवार को रात में ही धरने पर बैठ गए। बुधवार सुबह लोगों ने पुलिस पर मामले में सही कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। इसके आरोपी दाऊद के घर पर पथराव कर दिया। आजमगढ़-अयोध्या मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस तेरस का शव नहीं दे रही है। जिससे लोग आक्रोशित होकर तेरस के शव की मांग करने लगे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसका लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। आक्रोशित अतरौलिया बाजार में प्रशासन के खिलाफ नारेबाज शुरू कर दी। इस बीच पुलिस और लोगों में बीच घंटों नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया। भाजपा नेता जयनाथ सिंह व नीलम सोनकर के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed