फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension persists after clash between two sides, force deployed

दो पक्षों में भिडंत के बाद तनाव बरकरार, फोर्स तैनात

Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tension persists after clash between two sides, force deployed
अहरौला। थाना क्षेत्र के निजामपुर में शुक्रवार की शाम महिलाओं संग अभद्रता को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जम कर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला व गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं इस मामले में पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए गांव की महिलाओं ने थाने पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाने पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का कहना था कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ आये दिन छेड़खानी, अभद्रता की जाती थी। शुक्रवार की शाम गांव के एक युवक ने दूसरे पक्ष के इस हरकत का विरोध किया तो उक्त लोगों लोगों ने हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद भी गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए फोर्स तैनात कर दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर सात आठ लोगों पर गंभीरधाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर रविवार को ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने पर आक्रोश जताया। महिलाओं का कहना था कि यदि हमारे तरफ से भी मुकदमा नहीं दर्ज किया जाता है तो कप्तान से मिल कर शिकायत करेंगे। थाने पर प्रदर्शन करने वालों में शशिकला, मीरा, कुमारी देवी, निर्मला, सुमन, गायत्री, अशर्फी, सीमा, अनीता, नंदलाल, अशोक, प्रमोद, रामप्रीत, समरू, अच्छेलाल, बनवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed