फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tempo overturned while trying to save a bike rider, woman died

Azamgarh News: बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलटा, महिला की मौत

Wed, 27 Nov 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned while trying to save a bike rider, woman died
बरदह। जिवली स्थित राम जानकी मंदिर के सामने बुधवार देर शाम को बाइक सवार को बचाने में ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें घायल तीन लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी बरदह लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर ऑटो सवारी लेकर बरदह से जौनपुर की ओर से जा रहा था। जैसे ही ऑटो जिवली मोड़ पर पहुंचा, अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें ऑटो सवार महिला 35 वर्षीया शकुंतला देवी ग्राम बीथार थाना गौरा बादशाहपुर समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी बरदह पहुंची, जहां डाॅक्टरों ने शकुंलता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक पुत्र तरुण 8 वर्ष और पुत्री श्रेया 4 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed