फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temple priest beaten to death with sticks and sticks

मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या

Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Temple priest beaten to death with sticks and sticks
गुलउर बाजार में शिवमंदिर के पुजारी की हत्या के बाद आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
अमिलो/बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलऊर बाजार स्थित मंदिर के पीछे मड़ई में सो रहे पुजारी को शुक्रवार की रात मनबढ़ ने लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुजारी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार की सुबह पुजारी की मौत हो गई। पीएम के बाद शव वापस पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया। मनबढ़ ने पुजारी की पत्नी को भी मारपीट कर घायल किया था।
विज्ञापन

गुलऊर बाजार निवासी 75 वर्षीय पुजारी रामचंद्र दास पुत्र पुल्ली राजभर अपने जमीन पर शिव मंदिर बनवा कर उसके पीछे मड़ई डाल कर पत्नी के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात गांव का ही मनबढ़ युवक ने पुजारी पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव के लिए आयी उनकी पत्नी 65 वर्षीय फूलमती पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायल पुजारी व उसकी पत्नी को ग्रामीण इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस पर पुजारी को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पीएम के बाद शव जब वापस गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिए। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी मृत्युंजय उपाध्याय पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण मुआवजा आदि की मांग को लेकर आंदोलित है। जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed