फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temple fell on power , nine people scorched

मंदिर पर गिरी बिजली, नौ लोग झुलसे

Sun, 24 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 24 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Temple fell on power , nine people scorched
बार‌िश
जहानागंज और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर बिजली गिरने से नौ लोग झुलस गए। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं। सात लोग बारिश से बचने के लिए मंदिर में शरण लिए हुए थे। जहानागंज थाने के बजहां गांव में स्थित काली माता के मंदिर पर रविवार की दोपहर बिजली गिरने से मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान बारिश से बचने के लिए मंदिर में शरण लेने वाले सात लोग भी झुलस गए। झुलसने वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानागंज में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


जोगेंद्र कुमार (50), विमला देवी (40), पार्वती (55), रमावती देवी (53), आशा (40), अमित (15), पूजा (18) शामिल हैं। यह सभी जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहां गांव के निवासी हैं। रविवार की दोपहर यह सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। दोपहर को तेज बारिश होने की वजह से सभी बचने के लिए सिवान में स्थित मां काली मंदिर में चली गई। इसी बीच एकाएक बिजली मंदिर के ऊपर गिर गई। इसी दौरान बिजली गिरने से मंदिर की दीवारें और छत छतिग्रस्त हो गई।  
विज्ञापन



वहीं, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में रविवार की दोपहर खेत में धान की रोपाई कर रही युवती और महिला के ऊपर बिजली गिरने से दोनों झुलस गई। परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बिंदवल गांव निवासी ओमकला (20) पुत्री अमरजीत राजभर और सुभावती देवी (45) पत्नी स्व. रामाश्रय रविवार की दोपहर सिवान में धान की रोपाई कर रही थी। तभी बिजली इनके ऊपर गिरी और दोनों झुलस गई। गांव में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोगों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूम के बरसे बदरा, जगह-जगह जलजमाव ; जिले में रविवार को सावन की पहली बारिश हुई। इस बारिश ने तन-मन को तृप्त कर दिया। पेड़ पौधों को मौसमी बारिश से जीवनदान मिल गया। वहीं, झमाझम हुई बारिश से पूरे नगर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया।


विगत कई दिनों से जनपद में पड़ रही गर्मी से रविवार को राहत मिली। रविवार की पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे आसमान को घेरे बादल बरस पड़े। ऐसे बरसे बादल की हर कोई तृप्त हो गया। कुछ देर हुई जोरदार बारिश ने नगरपालिका के साफ-सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। नगर की शायद ही कोई गली और रास्ता बचा होगा, जिस पर पानी न भरा हो। नगर कोतवाली के सामने, पुरानी सब्जी मंडी चौराहे के दक्षिण, बदरका  ईदगाह के पास, एसकेपी स्कूल के पास, गांधी तिराहा, एसपी आफिस के सामने, रैदोपुर आदि स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी रही। बारिश बंद होने के काफी देर बाद पानी निकला। जल भराव के कारण लोग गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने  को विवश हुए। बारिश ने किसानों को भी राहत पहुंचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed