फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperature reached 43 degree, people are suffering

Azamgarh News: 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लोग बेहाल

Fri, 09 Jun 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 43 degree, people are suffering
जिले में बृहस्पतिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान से बरस रही आग और चल रही गर्म हवाओं ने घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। भीषण गर्मी से सभी लोग बेहाल दिखे। अधिक भीड़ भाड़ वाले इलाके कलेक्ट्रेट, रोडवेज, रेलवे स्टेशन चौक आदि स्थानों पर सन्नाटा दिखा। बीते पांच जून को आसमान मे बादल छाए रहने से ऐसा लगा मानों अब मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन हुआ उसका उल्टा। रात में ही बादल छट गए और अगले ही दिन पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने सबका जीना मुहाल कर दिया है। बिजली कटने के बाद घरों में भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। गांवों में तो लोग गर्मी से निजात पाने के लिए पेड़ों के छांव को सहारा ले हरे हैं। बृहस्पतिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी से सामना करना पड़ा। बिना मुंह और सर ढके कोई घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहा था। गर्म पछुआ हवाओं और बदन झुलसा देने वाली गर्मी से हर जनमानस के साथ ही पशु पक्षी भी परेशान हैं। जो लोग पैदल या फिर बाइक से किसी काम के लिए घरों से निकले तो वह अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढके हुए थे, ताकि लू का असर न पड़े। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक तो ऐसा लग रहा है कि सड़कों पर चलने वाला कोई नहीं है। इक्का दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। बीते मंगलवार व बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोत्तरी हुई। गर्म पछुआ हवाएं इस कदर चल रही थी कि मानों पूरी शरीर ही सूख जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed