{"_id":"6887c572d95f4c1b280a54a4","slug":"temperature-dropped-by-4-degrees-due-to-rain-waterlogging-in-the-city-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-135018-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बारिश से 4 डिग्री गिरा तापमान, शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बारिश से 4 डिग्री गिरा तापमान, शहर में जलभराव
विज्ञापन
आजमगढ़। रुक-रुक कर हो रही अच्छी बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं, शहर में जगह-जगह जलजमाव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई हैं। जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के सारे दावे की कलई खुल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए।
मौसम में अचानक बदलाव आने से रविवार से जिले के हर क्षेत्रों में रुक- रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
यह बारिश धान की फसल के काफी मुफीद है। सिविल लाइन स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने नाला चोक होने से पानी सड़कों पर बहने लगा। सिधारी शंकर जी तिराहा पर नाला जाम होने से सड़क पर पानी भर गया था। लोग पानी से ही होकर जा रहे थे। बदरका ईदगाह, एसकेपी के सामने, जल निकासी की की व्यवस्था सही नहीं होने से सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन
यही हाल अनंतपुरा मुहल्ले में जाने वाले सड़क की है। शहर से सटे कोलघाट की स्थिति तो और खराब है। टूटे नाले के कारण पानी निकल नहीं पा रहा। ओवरप्लो होकर पानी घरों में जा रहा है। फूलपुर कस्बे में मियाबाड़ा के पीछे पुराना पीपल का पेड़ िटनशेड पर गिर गया। लाहीडीह बाजार के पास फूलपुर- निजामाबाद मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। पवई: सूखे की मार झेल रहे क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर बारिश से प्रसन्नता छा गई। सुम्हाडीह निवासी किसान निखिल सिंह ने कहा कि इस बारिश से छूटे हुए किसानों की रोपाई हो जाएगी। फूलपुर: बारिश से कैफी आजमी रोड पर पानी भर गया। ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को काफी फायदा है। कस्बा के कई मुहल्लों में जल निकासी न होने से पानी भर गया। सरायमीर: मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतुल उलूम के मार्ग पर पानी भर गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दौरान यहां से आवागमन मुश्किल हो जाता है।