फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperature dropped by 3 degrees in two days, 1.5 lakh people remained without electricity for 14 hours

Azamgarh News: दो दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, 14 घंटे बिना बिजली के रहे डेढ़ लाख लोग

Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 3 degrees in two days, 1.5 lakh people remained without electricity for 14 hours
आजमगढ़। बारिश के कारण तापमान भले ही दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया हो, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार है। इसी बीच रविवार की रात 9 बजे मातनपुर फीडर की बिजली गुल हो गई। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की करीब डेढ़ लाख की आबादी बिना बिजली के रही। 14 घंटे बाद सुबह 11 बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन

मातनपुर फीडर से भवरनाथ, ब्रह्मस्थान, देवपार, आराजीबाग, प्रहलाद नगर, कम्हेनपुर, करतालपुर आदि क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति होती है। रविवार की रात साढ़े आठ बजे बिजली कट गई। लोगों ने सोचा कि अभी कुछ देर बाद आ जाएगी, लेकिन सोने के समय भी बिजली नहीं आई। बिजली का इंतजार करने सुबह हो गई, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं हुई। बारिश होने के कारण शनिवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आया लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। बिजली न रहने से लोगों को रात भर नींद नहीं आई। सुबह सबसे ज्यादा ऑफिस जाने वालों को परेशानी हुई। आपूर्ति ठप होने से नहाने और पीने के लिए पानी नहीं मिला। किसी प्रकार लोग अपने आफिस गए। करीब 11 बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस लिया। 14 घंटे बिजली न रहने से लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

सगड़ी में भी 24 गांवों के विद्युत आपूर्ति ठप
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में रविवार को शाम आई बारिश के चलते 24 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। गांवों में अंधेरा छाया है। उमस भरी गर्मी में इन गांवों के करीब 25 हजार लोग परेशान हैं। विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के पूर्वी फीडर से बोझिया, महुलिया, डूरीडीहा, कुर्थीपुर, कठैचा, बक्सनपुर, कोकिलपार, भरौली, इमलीपुर, अंडाखोर सहित 24 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार को शाम हवा के साथ तेज बारिश हुई, जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के पूर्वी फिटर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के जयप्रकाश, दीपक, सुरेंद्र, अजय कुमार, सुनील आदि ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब है। इसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत तार पर पेड़ गिर गया था, जिसके कारण रात में आपूर्ति बाधित रही। अब पेड़ को हटवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।- उपेंद्र नाथ चौरसिया, एसडीओ नगर द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed