{"_id":"5d77de538ebc3e93ad1040a6","slug":"telemedicine-service-started-in-the-district-dm-inaugurated-azamgarh-news-vns483042675","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टेलीमेडिसिन सेवा की हुई शुरूआत, डीएम ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टेलीमेडिसिन सेवा की हुई शुरूआत, डीएम ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
काईलसा के सीएचसी पर टेली मेडिसिन सेवा को शुभारुभ् करते डीएम एनपी सिंह और सीएमओ डा. एके मिश्र।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/बूढ़नपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टेली मेडिसिन सेवा की मंगलवार केे जिले में शुरूआत हो गई। सीएचसी कोयलसा पर जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इस सेवा की शुरूआत किया। जल्द ही जिले के सभी तेरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस सेवा की शुरूआत हो जायेगी। नोडल केंद्र सीएचसी कोयलसा ही रहेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस सेवा के शुरूआत से विशेष डॉक्टरों के न होने पर भी मरीज को बेहतर इलाज व सलाह की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीज सीएचसी से ही अपना इलाज देश के किसी भी कोने में स्थित बड़े अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों से करा सकेगा। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सीएचसी कोयलसा पर स्थित इस केंद्र का फीता काट कर उद्घाटन करने के पश्चात कहे कि इस सेवा के माध्यम से अपोलो व एम्स के डाक्टर से मरीज सीधे सलाह लेकर अपना इलाज करा सकते है। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि आपोलो व एम्स के जो 40 डॉक्टर है वे किस-किस बीमारी के विशेषज्ञ है, उसके अनुरूप सूची तैयार करा ले। उक्त डॉक्टर जो दवा लिखते है, उन दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। यदि कोई मरीज इमरजेंसी में आता है तो उसे इस केंद्र में कैसे सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी इसकी भी रणनीति पहले से ही तय कर ली जाय। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले के 14 सीएचसी पर टेली मेडिसिन सेवा केंद्र की स्थापना हो रही है। पहला केंद्र सीएचसी कोयलसा पर स्थापित हो चुका है। अन्य पर भी इस माह के अंत तक इस सेवा की शुरूआत करा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का कमांड सेंटर मथुरा में स्थापित है। इस केंद्र पर ईसीजी, ब्लड शुगर, तापमान, ब्लड प्रेशर, फीटल हृदय गति जांच आदि की व्यवस्था है। यदि मरीज को जांच की आवश्यकता है तो उसकी जांच होगी। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन अपोलो व एम्स के डॉक्टरों को उपलब्ध हो जायेगी। जिसके आधार पर डॉक्टर मरीज को आवश्यक परामर्श देंगे। इस अवसर पर एसडीएम बूढ़नपुर, सीओ बूढ़नपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलेंद्र आदि मौजूद रहे।
इन सीएचसी पर उपलब्ध होगी सेवा
सीएचसी कोयलसा के अलावा बिलरियागंज, हरैया, परशुरामपुर, अहरौला, पवई, मार्टीनगंज, फूलपुर, मिर्जापुर, लालगंज, मेंहनगर, मेंहनाजपुर, मुबारकपुर व कोल्हुखोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टेली मेडिसिन सेवा केंद्र स्थापित किये जा रहे है। केजी मेमोरियल एकेडमी मथुरा के माध्यम से इसका प्रदेश में संचालन किया जा रहा है। डीसी टेली मेडिसिन दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि इस माह के अंत तक सभी सीएचसी पर सेवा की शुरूआत कर दी जायेगी।