फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager who went to fish drowned in the pond, died

मछली मारने गया किशोर पोखरे में डूबा, मौत

Sat, 26 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to fish drowned in the pond, died
बिंद्रा बाजार। गोसाईं की बाजार में मछली मारते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। देर शाम उसका शव पोखरे से निकाला गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं की बाजार निवासी 14 वर्षीय सनी गुप्ता पुत्र मनोज व 13 वर्षीय ज्ञानू पुत्र जितेंद्र शनिवार को दिन में घूमने के लिए निकले थे। अमानगंज के पास स्थित पोखरे पर पहुंच कर दोनों ने मछली मारने का प्रोग्राम बनाया। इसी दौरान सनी पोखरे में गिर कर डूब गया। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों नेे खोजबीन शुरू किया। ज्ञानू ने परिजनों को बताया कि वह पोखरी में गिर कर डूब गया है। इसके बाद परिजन व ग्रामीण पोखरे पर जुट गए और सनी की खोज शुरू किया। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने सनी की लाश पोखरे से बरामद कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed